Homeझाबुआखवासाभारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल की बैठक सम्पन्न।जिले का नाम...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल की बैठक सम्पन्न।जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाडी का किया जायेगा सम्मान-;सोनू विश्कर्मा

अक्षय चौहान खवासा

खवासा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल खवासा की बैठक बामनिया रोड स्तिथ तेजाजी मंदिर परिसर पर रखी गयी जिसमे कार्यक्रम क़े सर्वप्रथम मे माँ सरस्वती,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ताओ द्वारा अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया,मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा 20 जनवरी 2023 को झाबुआ मे पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है,कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग समाज के अंतर्गत आने वाले समाज के प्रमुखों,खेलकूद की गतिविधियों में जिला स्तर संभाग स्तर राष्ट्रीय स्तर पर खेले हुए खिलाड़ियों का सम्मान,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे सभी को आना है।
जिला उपाध्यक्ष आशीष बाविसकर ने खवासा मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए संगठन का कार्य पूरी ईमानदारी से करने की बात कही।
कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिंह चौधरी, वरिष्ठ नेता हरचंद भूरिया,जिला कार्यकरणी सदस्य प्रकशचंद्र त्रिवेदी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैतानमल लोहार,उपाध्यक्ष झमल रावत,गोविन्द भगत,महामंत्री प्रहलाद चौहान,सोहन लाल प्रजापति,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनरसिंह डाबी,सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी,जनपद सदस्य देवीसिंह देवदा,राकेश पाटीदार,अशोक चौहान, मिडिया प्रभारी मुकेश चौहान, सोशल मिडिया मंडल संयोजक अक्षय चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालक मंडल कोषाध्यक्ष गोपाल चौहान ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष शैतानमल लोहार ने माना।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!