Homeझाबुआआम आदमी पार्टी की जिले में बढ़ती राजनीति सक्रियता

आम आदमी पार्टी की जिले में बढ़ती राजनीति सक्रियता

 

वॉइस ऑफ झाबुऑ

झाबुआ – आम आदमी पार्टी झाबुआ ने आज दिनाँक सोमवार को जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियो द्वारा आम जनता की विभिन्न समस्याओं को हल करने हेतु आज झाबुआ कलेक्टर को आवेदन दिया गया ओर कलेक्टर को बताया गया कि शासकीय अस्पताल जो जिले का सबसे बड़ा और सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पताल है और यहाँ योग्य डॉक्टर भी होने के बावजूद यहाँ से अधिकांश मरीजों को दाहोद, वड़ोदरा, अहमदाबाद, आदि बाहरी ओर प्राइवेट हॉस्पिटल में रैफर किया जाता है जिससे गरीब और आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करता है ओर हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं को भी सिर्फ कागजी फाइलों में ही दर्शाया जाता हैं जबिक जमीनी हकीकत में यहाँ कुछ भी सुविधा उपलब्ध नही हो रही है जैसे भर्ती मरीजों ओर भर्ती गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला भोजन आदि जो कि नाम मात्र फाइलों में ही है इस प्रकार से उनके सरकारी अस्पताल में आम जनता को होने वाली समस्याओं से कलेक्टर महोदया को अवगत कराया गया जिसमे कलेक्टर महोदया ने जल्द से जल्द एक्शन लेने का आश्वासन दिया है
ज्ञापन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रालूसिंग मैडा ओर उपाध्यक्ष कमलेश सिंगाड, यूथ विंग जिलाध्यक्ष राजेश गणावा ,झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष रालू निनामा , झाबुआ नगर अध्यक्ष देवा भाई मैडा, पारसिंग खराड़ी, नानसिंग भूरिया, रमेश बबेरिया, निशान्त डामोर, अरविंद सिंगाड, कांजी भूरिया, पप्पू भूरिया, जब्बार भाई, प्रभु भाबोर, पारसिंग मचार, मेसुल वसुनिया,आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ ओर सभी सम्मानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!