Homeझाबुआमेघनगरफीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में पैलेंटी शूटआउट से अर्जेंटीना की शानदार जीत...

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में पैलेंटी शूटआउट से अर्जेंटीना की शानदार जीत मैसी का जादू रहा बरकरार अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने मनाया जीत का जश्न

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में पैलेंटी शूटआउट से अर्जेंटीना की शानदार जीत

मैसी का जादू रहा बरकरार अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने मनाया जीत का जश्न

वॉइस ऑफ झाबुआ

झाबुआ फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप में फुटबॉल का जादू सभी पर सर चढ़कर बोल रहा था जिसमें आज फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर जीत हासिल की रोमांचक हुए मैच को दर्शकों अपनी निगाहें जमा कर देखा। और अपने चहेते फुटबॉलर मेसी की टीम अर्जेंटीना की जीत पर जश्न मनाया। मेघनगर में भी फुटबॉल खेल प्रेमी ने आज जब से फाइनल मुकाबला चालू हुआ तब से ही टीवी पर अपनी नजर नजरें गड़ाए हुए थे कि उनकी फेवरेट टीम अर्जेंटीना और मेसी की टीम ही जीते रोमांचक होते हुए मुकाबलों को देखते हुए अपनी सांसे ऊपर नीचे करने लगे जब अर्जेंटीना ने शुरुआती में दो गोल दागे उसके बाद उन में खुशी का माहौल था जिसके बाद फ्रांस ने दो गोल दागकर बराबरी की तो भी उनकी सांसे ऊपर नीचे होती रही एक्स्ट्रा टाइम मिलने पर अर्जेंटीना ने एक गोल दागा और उसके बाद फिर फ्रांस ने भी एक गोल दागा जिसके बाद 3- 3 गोल हो जाने के बाद दोनों टीमें बराबरी में हो गई। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से बढ़त बनाकर फुटबॉल की विश्व विजेता बन गई। अर्जेंटीना ने यह इतिहास 36 साल में फिर दोहराया 36 साल बाद अर्जेंटीना फिर से एक बार फिर विश्व विजेता बनी। मेघनगर के फुटबॉल खेल के प्रेमी और प्रशंसकों ने भी अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाया। अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेसी के प्रशंसक पंकज प्रजापति, शिफॉन सैयद, माशूक मकरानी, वसीम शेरानी, विजय भूरिया, केपी भूरिया, अयान शेख, आदि सभी प्रशंसकों ने जीत का जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!