Homeझाबुआखवासा30 वां राष्ट्रीय आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन को लेकर जयस कि जिला...

30 वां राष्ट्रीय आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन को लेकर जयस कि जिला स्तरीय बैठक संपन्न।सौंपे गए विभिन्न दायित्व।

आज दिनांक 18-12-2022 को खवासा मंडी में जयस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में 30 वां आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन गुजरात के छोटा उदयपुर के कवांट(हमीरपुर) में दिनांक 13,14,15 जनवरी 2023 में आयोजित होना है। जिसको लेकर झाबुआ जिले से विभिन्न गांवों से आदिवासीयत बचाओ रैली निकालने के लिए जिसका उद्देश्य वैचारिक आंदोलन के माध्यम से संवैधानिक हक,अधिकार जल-जंगल-जमीन,वनाधिकार नियम,पांचवी अनुसूची,पैसा कानून,शोषण,अत्याचार, पलायन, विस्थापन एवं आदिवासी संस्कृति,पुजा पद्धति, ढोल-मांदल,वेशभूषा आदि विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श करते हुए यह आव्हान किया गया कि इन सभी मुद्दों को संरक्षित करते हैं तो ही हमारा आदिवासीयत और अस्तित्व बचा रहेगा। इसी उद्देश्य के साथ आदिवासीयत बचाने के लिए ‘आदिवासी बचाओ यात्रा रतलाम ग्रामीण से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों सैलाना,रतलाम,पेटलावद,थांदला, मेघनगर,झाबुआ,राणापुर,जोबट अलीराजपुर होते हुए कवांट (हमीरपुर) पहुंचेगी। आदिवासियत बचाओ यात्रा एवं महासम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।

झाबुआ जिला प्रभारी-ईश्वर लाल गरवाल,
सह प्रभारी-मदन डामोर,
पेटलावद ब्लाक प्रभारी-
विजय गामड़,सह प्रभारी संदीप वसुनिया,
मेघनगर ब्लाक प्रभारी-
राकेश भुरिया,
सह प्रभारी विकास सिंगाड़,
थांदला ब्लाक प्रभारी-
मुकेश गेहलोत,
सह प्रभारी माजू डामोर,
आदि को राष्ट्रीय आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन कि विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान बैठक में जयस एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की गई।
जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा व रैली एवं कार्यक्रम रूपरेखा हेतु नियुक्त प्रभारी ईश्वर लाल गरवाल द्वारा बताया गया कि, झाबुआ,राणापुर,राणा ब्लाक के प्रभारियों की नियुक्ति अगली बैठक लेकर सौंपी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!