Homeझाबुआबिना पूछे ही मंडल का मंत्री बना दिया कुलदीप के मंडल अध्यक्ष...

बिना पूछे ही मंडल का मंत्री बना दिया कुलदीप के मंडल अध्यक्ष ने

 

@Voice   ऑफ   झाबुआ

लो हम पहले ही कह चुके हे की जब से झाबुआ के भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान बने है तब से ही सुर्खियों में बने रहने की आदत हो गई है,ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं जिसमे कुलदीप की भाजयुमो की खिल्ली नही उड़ी हो,जिला कार्यकारणी से लेकर मंडल स्तर तक की बनने वाली कार्यकारिणी में विवाद या छोटा मोटा मामला देखने को आता ही हे।

 

बिना पूछे ही मंडल का मंत्री बना दिया कुलदीप के मंडल अध्यक्ष ने

सुर्खियों में रहना आजकल भाजयुमो जिला अध्यक्ष को ज्यादा ही रास आने लगा है या हो सकता हे की खुद जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान को सुर्खियों में रहने का शोक हो तभी ऐसी हरकत करते है,इस बार सुर्खियों का कारण ये हे की झाबुआ जिले के भाजपा संगठन के नोगावा मंडल में भाजयुमो की कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने प्रादेशिक और संभागीय पदाधिकारी के साथ भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान की अनुशंसा पर मंडल की घोषणा करी,मामले में जब भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के लेटर पैड को सोशल प्लेटफार्म पर बधाई संदेश के साथ डाला गया तभी विरोध के स्वर देखने को मिले,मंडल की कार्यकारणी में मनीष मेंड़ा को मंडल मंत्री बनाया तो मंडल मंत्री बने मनीष ने नियुक्ति पत्र के साथ सोशल प्लेट फॉर्म से एक पोस्ट डालते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष की किरकिरी करते हुए लिख दिया की मुझे सूचना किए बिना मेरा नाम डालना उचित नहीं है कृपया करके युवा मोर्चा के पदाधिकारी मेरे नाम को तत्काल हटाने की कृपा करे साथ में ये भी लिखा की में कभी मंडल अध्यक्ष से मिला ही नही हु की कोन हे ये कहा से वो भी नही पता के साथ भाजपा जिला पदाधिकारियों सहित भाजयुमो जिला अध्यक्ष को भी टैग करते हुए अपना पक्ष रख दिया,उक्त पोस्ट से यही लगता हे की झाबुआ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान बिना किसी सलाह या बिना किसी विचार के ही भाजयुमो की कार्यकारिणी की घोषणा करते जा रहे है जो भाजपा के लिए नुकसान दायक हो सकता है,पूर्व में भी जिला पदाधिकारी की नियुक्ति के दौरान भी विरोध के स्वर उठे थे बार बार गलती करने से भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान बिना विवेक के चलते भाजपा संगठन की नाक कटवा रहे है,अगर समय रहते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान सतर्क और सजग नही हुए तो कुलदीप जिले में भाजपा का दिया बुझा कर ही रहेंगा।

वही भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान का कहना था की मेने ऐसा कोई लेटर जारी ही नही किया और अगर ऐसा है तो में आपको जानकारी की सत्यता बताता हु।

कुलदीप चौहान
भाजयुमो जिला अध्यक्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!