Homeझाबुआपेटलावदपठान फ़िल्म का विरोध, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने फूंका शाहरुख...

पठान फ़िल्म का विरोध, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने फूंका शाहरुख खान का पुतला –

हेमन्त राठौड़

पेटलावद शहर में शाहरुख़ खान की फ़िल्म का हिन्दूवादी संगठनों ने विरोध करते हुए शाहरुख़ खान का पुतला फूंका। शाहरुख खान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। श्रद्धांजलि चोक पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फ़िल्म पर हिंदुत्व के प्रतीक भगवा रंग के अपमान का आरोप लगाया। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यक्रताओं ने पठान फ़िल्म का बायकाट करने का एलान किया। कहा कि हिन्दू भावनाओं पर कुठाराघात करने वाली इस फ़िल्म क़ो चलने नहीं देंगे।
वही विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्य्क्ष सुनील खोड़े ने कहा कि भगवा रंग पूज्य्नीय रंग है। ऋषि मुनियों का रंग है। ये सूरज का रंग है। इस रंग का कपड़े पहन कर गाना फिल्माया गया है। जो कि बहुत गलत है। संत समाज, हिन्दू देवी देवता धार्मिक भावनाओं का अपमान अब सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे फिल्म निर्माताओं को चेतावनी भरे कड़े शब्दों में ये संदेश है कि ऐसी फिल्में न बनाएं, जिनको प्रतिबंधित करने के लिए हिंदू संगठनों को सड़क पर उतरना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!