Homeअलीराजपुरप्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क किनारे एक वृद्धा को कोई मदद...

प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क किनारे एक वृद्धा को कोई मदद नहीं

 

 

दिलीप सिंह भूरिया/दीक्षांत शर्मा जोबट

जोबट विधानसभा और जोबट तहसील के ग्राम बड़ागुड़ा के इंदी फलिया की धनकी पति जेलु जिसकी उम्र 65से 68 वर्ष से ज्यादा प्रतीत होती है ।जोबट आम्बुआ मार्ग की सड़क किनारे आज अकेले बैठे हुवे दिखाई दी जिसके बाद वोज के संवाददाता ने उनसे उनके अकेले बैठे होने की वजह जानी तो उनका कहना था की मेरा एक हाथ और एक पैर काम नही करता ।जिससे एक जगह बैठी हु।जिस जगह धनकी मां बैठी थी वह जगह टूटी फूटी और चारो ओर से मकान जर्जर दिखाई देता है। धनकि मां जिस जगह बैठी थी वहा साफ सफाई बिलकुल नहीं थी वहा गंदगी भी थी ।क्या स्थानीय और जिला प्रशासन के लोग इस सड़क से कितनी बार निकलकर गए होंगे ।साथ ही गांव के सरपंच सचिव सहायक सचिव आंगनवाड़ी कार्यक्रता आदि गांव में सर्वे करने जाते है।लेकिन धनकी मां को कोई भी सहयोग या मदद नहीं मिलना सबकी मिली भगत या सबकी उदासीनता है धनकी मां का आयुष्मान कार्ड भी है।जिससे उनको बेहतर इलाज भी मिल सकता है लेकिन उनकी अज्ञानता और अशिक्षा के कारण उनको पता ही नही की मेरा इलाज अच्छे अस्पताल में हो सकता है बूढ़ी हो चुकी होने से परिवार के लोग खाना तो दे रहे है परिवार के लोग भी अनपढ़ है। ।वह भी बेहतर उनका इलाज नहीं करवा पा रहे है ।।ग्राम में पदस्थ ए एन एम और आशा कार्यक्रता जैसे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी ग्राम में सभी को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने नियुक्त किए गए है ।परंतु आज कल लोगो की मानवता भी मर गई है सड़क के किनारे होते हुवे भी कोई मदद और सहयोग प्रशासन का नही ।उनको पेंशन और किसान निधि की राशि मिले खाता उनका बैंक में है ।पर रुपए आते या नही कोन बैंक लेकर जाए या कोन राशि निकालने में मदद करे में तो हाथ और पैर से मजबूर हु चल उठ नही पाती कोई सहारा मिलता है तभी चल फिर सकती हूं।

 

किसका क्या कहना …..

जोबट तहसीलदार 

आलोक वर्मा ने पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि CEO से बात करो , क्या प्रशासनिक अधिकारी किसी गरीब तबके की महिला को योजना का लाभ दिलवाने के लिए भी क्या कार्य क्षेत्र की बात कहना जरूरी है क्या अधिकारी बातों को घुमा रहे है या अधिकारियों के मन मे मानवत नही बची है या कार्य को अनदेखा करने की कोशिस की जा रही है

जोबट जनपद अध्यक्ष


सरमी भूपेंद्र भूरिया का कहना है कि कल वह खुद मोके पर जाएंगे , व जल्द ही उस बुजुर्ग महिला हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाएंगे ।

 

जनपद सीईओ

लक्षमण सिंग राठौड़ का कहना है कि पारिवारिक कार्यक्रम होने के कारण वह कुछ दिनो के लिए बाहर है जल्द ही वह बड़ा गुड़ा के इंदि फलिये में रहने वाली धनकी पति झेतु को आवास योजना का लाभ दिलवाएंगे ,सीईओ का कहना है कि हमारे द्वारा आवास से वंचित लोगो को आवास का लाभ जल्द ही दिलवाया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!