Homeझाबुआमंदिर के मुख्य द्वार का भूमि पुजन हुआ सम्पन्न

मंदिर के मुख्य द्वार का भूमि पुजन हुआ सम्पन्न

VOICE OF झाबुआ से दिव्यांशु पाटीदार

रतलाम झाबुआ जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत घुघरी में मेन रोड पर श्री महाकाली माता एवं श्री शनिदेव धाम मंदिर का निर्माण कार्य होने जा रहा है। जिसमे सनातन धर्म संस्कृति से जुड़ी सभी जातियों के देवीदेवताओं की भव्यतिभव्य मकराना के मार्बल की मूर्तियां एक ही छत के नीचे मंदिर में विराजित होगी जातपात को छोड़ो हर हिंदू को जोड़ो वाली विचारधारा को लेकर सभी साढ़े पाँच फिट हाइट की मूर्तियां घुघरी निवासी दानदाता ठाकुर साहब भगवानसिंह जी शक्तावत द्वारा स्वयं के खर्च से बनवाईं गई। एवं मंदिर निर्माण हेतु स्वयं की डेढ़ बीघा सिंचित भुमि जो कि टू लेन फोर लेन रोड के मध्य स्थित है मंदिर निर्माण समिति श्री महाकाली माता एवं श्री शनिदेव धाम मंदिर ट्रस्ट को दान की।

मंदिर ट्रस्ट समिती के सदस्यों द्वारा दिनांक 5 दिसम्बर 2022 सोमवार को मंदिर के मुख्य द्वार के भूमि पूजन का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवा स्वयंसेवक संघ (Bss) संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन एवं विशेष अतिथि पेटलावद विधायक प्रतिनिधि शेलेन्द्र सिंह राठौर (शेरुलाला) के मुख्य आतिथ्य में पंडित द्रुमिल उपाध्याय ने मंत्रोच्चार द्वारा नव निर्माणाधीन मंदिर के मुख्य द्वार का विधिवत भूमि पूजन करवाया। भूमि पूजन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानसिंह शक्तावत,ठाकुर गजराजसिंह,कालुसिंह शक्तावत,हरचन्द भाई कटारा,राजदीपसिंह राठौर,,करडावद से मोहनलाल आंजना,पेटलावद से सिर्वी गोविंद भाई चौहान,बिरमावल से किशनगिरी गोस्वामी,लालगुवाड़ी से बाबुलाल गुर्जर,रतलाम से मनोज राठौड़, रावटी क्षेत्र से प्रभुलाल भूरिया,मोहनलाल निनामा,खारी से धर्माभाई गामड़,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!