Homeराजनीतिभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंधवानी में जनजाति सम्मलेन को संबोधित किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंधवानी में जनजाति सम्मलेन को संबोधित किया

जो राजनीतिक पार्टी महिला को सम्मान नहीं दे सकती वह आपका क्या भला करेंगी – वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस जो भारत तोड़ने की बात करती हैं उसे यात्रा में गले लगाती हैं- वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने कभी भी जनजातीय क्रांतिवीरों का सम्मान नहीं किया – प्रदेशाध्यक्ष शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गौरव यात्रा का उद्देश्य पेसा एक्ट को लेकर जनजातीय वर्ग में जनजागृति लाना

धार/गंधवानी बालूसिंह बारिया

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के गंधवानी विधानसभा में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की जयंती पर पेसा एक्ट के बारे में जनजातीय समाज में जागृति लाने के लिए जनजाति सम्मलेन आयोजित किया जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सम्मेलन में शामिल होकर जनजातीय समाज के भाई बहनों को संबोधित किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विष्णुदत्त शर्मा शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष राजीव यादव और जनजातीय नेताओ ने जनजातीय समाज के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत रूप से शुभारंभ किया ।
भारतीय जनता पार्टी ने सदैव जनजाति समाज के उत्थान का कार्य किया है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही जनजाति समाज को गुमराह करने का काम किया। आज कांग्रेस पेसा एक्ट के बारे में जनजातीय भाई बहनों के बीच भ्रम फैला रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनजातीय गौरव यात्रा के माध्यम से ग्राम और चौपालों पर जाकर पेसा एक्ट के लाभ बता रहे हैं, ताकि कांग्रेस अपने गलत मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को धार जिले के गंधवानी में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की जयंती में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
वही जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, पश्चिमी मध्य प्रदेश जनजाति मोर्चा प्रभारी डॉ निशांत, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सांसद छतर सिंह दरबार , भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव , पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, राजेश अग्रवाल, रेलम चौहान,मुकाम सिंह रावत, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मुकाम सिंह किराड़े युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सुर्या, जयराम गावर, विश्वास पांडे, विकास मेहरवाल,नीलेश राठौड़, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंचासीन रहे।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने उपस्थित लोगों को पेसा एक्ट कानून को लेकर जनजातीय समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जनजातीय गौरव यात्रा का उद्देश्य जनजातीय वर्ग में पेसा एक्ट कानून को लेकर जनजागृति लाना है। भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय बंधुओं को उनका अधिकार दिया उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर पहला हक जनजातीय समाज का है। हमारे जनजातीय भाई बहन पेसा एक्ट को लेकर वर्षों से प्रतिक्षारत थे। हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय बंधुओं को उनका अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जनजातीय क्रांतिवीरों का सम्मान नहीं किया। उन्होंने हमेशा इस वर्ग की उपेक्षा की। कांग्रेस के विधायक महिला का सम्मान नही कर सकती वह अन्य लोगों का क्या सम्मान करेंगे । भाजपा ने जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत लोगों तक पहुंचे इसके लिए हमेशा प्रयास किए। भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय वर्ग के ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की धरती से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।
इसी के साथ जनजातीय सम्मेलन को डॉ निशांत खरे, सांसद छतर सिंह दरबार, सरदार सिंह मेड़ा, रंजना बघेल, जयदीप पटेल और राजीव यादव ने भी संबोधित किया और भाजपा द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जारहे है जिनके बारे में विस्तार से बताया

अटल जी ने जनजातीय मंत्रालय बनाया, मोदी जी मुख्यधारा में लाए –
आजादी के बाद कांग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग की उपेक्षा की और उनके साथ छलावा किया। कांग्रेस ने कभी भी इस वर्ग के लिए कोई योजना नहीं बनायी। जबकि श्री अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए पृथक से जनजातीय मंत्रालय बनाया गया। आज जनजातीय वर्ग को मुख्यधारा में लाने और उनका सम्मान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार संकल्पित है। आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय वीर महानायकों को याद कर देश कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। जनजातीय गौरव यात्रा जनजातीय अंचलों में पहुंचेगी और क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की वीरगाथा लोगों तक पहुंचायेगी साथ ही पेसा एक्ट को लेकर लोगों को जागरूकता प्रदान करेगी।

जनजातीय समाज ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर सरकार का आभार माना –
पैसा एक्ट लागू होने पर जनजाति समाज के विभिन्न संगठनों और समाज के लोगो द्वारा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत किया और आभार माना जनजातीय समाज वर्षो से पैसा एक्ट लागू करने की मांग कर रहा था जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने लागू कर जनजातीय समाज की वर्षो पुरानी मांग को पूरा किया हे । आज इस जनजातीय सम्मेलन में जनजातीय समाज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर भाजपा सरकार का आभार मानता है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री जयराम गावर ने व आभार विकास मेहरवाल ने माना । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!