Homeझाबुआपुलिस ने पकड़ी 3 लाख से अधिक की अवेध शराब

पुलिस ने पकड़ी 3 लाख से अधिक की अवेध शराब

 

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ले पदभार ग्रहण करते ही अवेध कारोबारियों पर नकेल कसना प्रारम्भ हो चुकी थी. इस ही कड़ी में नशामुक्ति अभियान एवं अवैध शराब माफीयाओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं समस्त एसडीओपी के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनु डावर के नेतृत्व में दिनांक 28.11.2022 को थाना रायपुरिया पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि बिजली ग्रीड के सामने , रायपुरिया रोड पर एक व्यक्ति स्वीफ्ट कार मे अवैध शराब बेचने के लिये कही ले जाने के लिये खडा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बिजली ग्रीड पहूँची। जहाँ एक स्वीफ्ट कार खडी हूई दिखी। जिसे थाना रायपुरिया की पुलिस टीम द्वारा बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी की गई। एक लड़का स्वीफ्ट कार से निकलकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर उसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम गणेश पिता लुणा परमार उम्र 28 साल निवासी ग्राम रसोडी थाना रायपुरिया का होना बताया। स्वीफ्ट कार को चैक करने पर उसमें कुल 120 लीटर अवैध शराब कुल किमती 26,400/- रूपये की होना पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी गणेश को गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना रायपुरिया में आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त की गई सामग्री :-
01. कुल 120 लीटर अवैध शराब कुल किमती 26,400रूपये
02. एक स्वीफ्ट कार किमती 3 लाख रूपयें
कुल किमती मश्रुका 3,26,400 रू.
सराहनीय कार्य में योगदान :-
उक्त सराहनीय कार्य में निरी. राजकुमार कुंसारिया हमराह उनि अशफाक खान ,प्र.आर. 111 विजय शर्मा , प्र.आर. 475 विनोद डोडीयार , आर 377 प्रकाश , आर 200 सुरेश ताड , आर 555 सुरेश , आर 29 अविनाश का योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!