Homeअलीराजपुरयुवाओं मे उत्साह का माहौल,27 नवम्बर फाटा डेम वास्कल मे होंगी मूर्तिस्थापना

युवाओं मे उत्साह का माहौल,27 नवम्बर फाटा डेम वास्कल मे होंगी मूर्तिस्थापना

रितुराज अलीराजपुर

 

आम्बुआ,
जननायक टंट्या भील(मामा)मूर्ति को राजस्थान से लेकर आज मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले मे प्रवेश किया जिसका सेजावाडा सीमा पर ग्राम पटेल, पुजारे, बड़वे द्वारा पारम्परिक पूजा अर्चना सज्जन सिँह जमरा, बसंत अजनार,मनोज डामोर,अजय बामनिया,दिनेश निनामा के नेतृत्व मे गुजरात सीमा पर स्वागत किया…

समाज जनो ने माल्यार्पण कर मूर्ति रथ को आगे बढ़ाया जो भाबरा से होकर आम्बुआ पंहुचा यहां आदिवासी समाज के युवाओं मे उत्साह देखा गया नानसिंह कनेश,महेंद्र रावत,शंकर मुजालदा,शैलेन्द्र रावत,वालसिंह रावत,धुंदर सिँह सेमलिया,जितेंद्र रावत,दिनेश डूडवे के नेतृत्व मे आतिशबाजी कर जबरजस्त स्वागत किया गया।
युवाओं ने मार्केट मे चल समारोह निकालकर खुशी जाहिर की और शहीदों के नारे लगाते रहे..
ज्ञात रहे की मूर्ति आज जोबट मे रात्रि विश्राम कर कल 26 नवम्बर को नानपुर मे पहुंचेगी जहाँ रैली सभा होंगी और 27 नवम्बर को मूर्ति स्थापना भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ होंगी।
मूर्ति स्थापना और कार्यक्रम संयोजक नितेश अलावा द्वारा बताया की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के पूर्व तीन राज्यों के सामाजिक कार्यकर्त्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर समाज की आवाज एकता को बुलंद करेंगे।
कार्यक्रम मे आयोजन कमिटी के मुकेश रावत, केरम जमरा, संजय कलेश,रितु लोहार, राकेश चौहान,सुनील सोलंकी, सोनू चौहान,रवि कलेश,बिड़िया कलेश,सहित काफी संख्या मे युवा नेतृत्व कर रहे है।इस दौरान आम्बुआ क्षेत्र के सैकड़ो युवा शामिल रहे और रथ को आगे जोबट के लिए रवाना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!