Homeझाबुआएकलव्य शिक्षा परिसर पेटलावद मे फर्जी रूप से भर्ती की जांच

एकलव्य शिक्षा परिसर पेटलावद मे फर्जी रूप से भर्ती की जांच

 

परिवेश पटेल

पेटलावद एकलव्य परिसर में अतिथियों की नियुक्तियो मे फर्जीवाड़ा किया गया है l प्राचार्य नितिन परमार ने रूपये लेकर अपनी जान पहिचान वाले नाते रिश्तेदारों व ऊंची पहुंच वालो को साक्षात्कार में अधिक अंक देकर योग्य व्यक्तियों को बाहर किया गया l कुछ पदो पर तो बीना क्वालिफिकेशन वालों को नियुक्तियां दी गई याने की जिन अभ्यर्थियों का स्नातक स्तर पर विषय ना होने पर भी वर्ग दो पर नियुक्ति दी गई है l विज्ञप्ति जारी होने के पूर्व ही कुछ अतिथियों से कार्य लिया गया और यहां तक की उन्हें परिसर में रहने हेतु आवास उपलब्ध करावा दिए गए थे l कुछ नाते रिश्तेदारों जिन्हे विज्ञप्ति जारी होने के पूर्व कार्य लिया गया था उस विषय के आवेदन ही नही लिए गए याने उन्हें नियुक्ति देने के लिए ये सड़यंत्र रचा गया था l मेरे द्वारा भी लायब्रेरियन पद हेतु आवेदन किया था परंतु मुझे नियुक्ति ना देकर ऊंची पहुंच वाली अभ्यर्थी को नियुक्ती दी गई जिसे नियुक्ती दी गई उसे कंप्यूटर का ज्ञान भी नहीं है जबकि उक्त विद्यालय में कंप्यूटरिकृत लायब्रेरी है ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों का भला कैसे हो सकता है l मेरे द्वारा उक्त फर्जीवाड़े की CM हेल्प लाइन पर शिकायत भी दर्ज की गई थी l भावना कुमार के द्वारा शिकायत 181 पर गई और कलेक्टर महोदय से भी की गई फर्जीवाड़े की जांच की जावे गलत तरीके से भर्ती किए गए अतिथियों को दी गई सैलरी सम्बन्धित प्राचार्य से की जावे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!