
@Voice ऑफ झाबुआ
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 29 एवं 30 नवंबर को सीहोर में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई।पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश प्रभारी विजय दुबे और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम के संबंध में मार्गदर्शन दिया।कुशवाह ने मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील ‘गौरव यात्रा’ को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सहभागिता करें।