वॉइस of झाबुआ
झाबुआ- मध्यप्रदेश तृतीय श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के निर्देश पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय झाबुआ की अनुमति से न्यायिक जिला स्थापना झाबुआ पर जिलाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। थांदला एवं पेटलावद से भी न्यायिक कर्मचारीगण मुख्यालय झाबुआ पर उपस्थित हुए। इस निर्वाचन में महेशचन्द्र नायक विजयी हुए, उन्होंने 15 मतों से जीत हासिल की। श्री नायक ने चुनाव उपरांत समस्त मतदाता कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुनः एकता के सूत्र में बंधने और हर सम्भव प्रयास के लिए तैयार रहने का आश्वस्त किया।