Homeझाबुआथांदला बदनावार नेशनल हाईवे पर कल्पतरु स्कूल बस ने खड़ी बस को...

थांदला बदनावार नेशनल हाईवे पर कल्पतरु स्कूल बस ने खड़ी बस को मारी टक्कर कई बच्चे घायल।

VOICE OF झाबुआ से सुरेश परिहार 

बच्चे भाग्यशाली रहे कि स्कूल बस के पीछे बदनावर तरफ से कोई वाहन नही आया नहीं तो यह बहुत बड़ा हदसा हो सकता था और शायद ही कोई सुरक्षित रह पाते।

क्या आज के हादसे से शासन प्रशासन जागेगा और क्या सभी निजी स्कूल बसों की पारदर्शिता पुर्ण जांच करेगा।

हां हम बात कर रहे आज हुए कल्पतरु निजी स्कूल बस के घटना की ।बाछिखेडा़ फाटे पर बदनावर तरफ से आ रही निजी जैन बस को सारंगी से बच्चों को लेकर पेटलावद जा रही कल्पतरु स्कूल की बस ने पिछे से जोरदार टक्कर मारदी जिसमें स्कूल बस में सवार कई बच्चे घायल हुए हैं जिन बच्चों को ज्यादा चोंट आई है उन्होंने इलाज के लिए पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । प्रत्यक्ष दर्शि के अनुसार स्कूल बस तेज गति से जा रही थी और इस हादसे के बाद से सभी अभिभावकों में स्कूल संचालकों के प्रति नाराजगी है अभिभावकों का कहना है कल्पतरू स्कूल के लापरवाह स्कूल संचालक अपने स्टाफ पर ओर अपने वाहनों पर ध्यान नहीं देते हैं अगर ध्यान देते तो आज यह हादसा शायद नहीं होता पालकों व अन्य बसों की जानकारी रखने वालों के अनुसार स्कूल बस में ब्रेक नहीं लग रहा था अगर स्कूल बस में ब्रेक काम करता तो घटना स्थल पर स्कूल बस के पहिए रोड़ पर रगाडा़ते हुए रोड़ पर दिखाई देते लेकिन स्कूल बस के पहियों के रगाडा़ते हुए निशाना ही नहीं बने जिससे साफ है कि स्कूल बस में ब्रेक नहीं लगा और यह हादसा हुआ है नाम न छापने पर कल्पतरु स्कूल में ड्राइवर रह चुके का कहना है कि स्कूल संचालक बहुत ही लापरवाह है बसों में काम के लिए कहते हैं तो स्कूल संचालक प्राथमिकता नहीं देते और टालमटोल कर हां करवा देंगे या दिखा देंगे की बात कर बात टाल देते तो स्थानीय अभिभावकों का प्रशासन से यह मांग है कि सभी स्कूलों की हर बसों की प्रमाणिकता ओर फिटनेस स्पिड़ मिटर एवं शासन के स्कूल दिशानिर्देश के नियमानुसार स्कूल बसें खरी उतर रही हो तो हि चलाने की अनुमति प्रदान करें वरना जो बसें शासन के स्कूल दिशानिर्देश के मापदंड पर खरी नहीं हो उन्हें बंद करवाया जाएं।

एक ओर निजी सफलता स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बस में बैठे हुए देख कर मोके पर उपस्थित अभिभावकों ने बस को रुकवाया और स्कूल के प्रिंसिपल को फोन लागाया लेकिन मोके पर कोई नहीं आया और उस बस को भी सारंगी चौकि पर लाया गया।

पेटलावद टी आई साहब भी सारंगी पुलिस चौकी पर आये ओर उपस्थित पालकों की बात सुनी और कहां की स्कूल बस के कागजात देख कर की क्या स्कूल बस शिक्षा अधिनियम के निर्देशानुसार खरी है या किसी प्रकार की कमी पेशी पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

क्या प्रशासन इस हादसे को गंभीरता से लेगा:- आज के हादसे को पुलिस, शासन प्रशासन व परिवहन विभाग गंभीरतापूर्वक लेकर आम जन के विश्वास को बनाए रखें गा और पारदर्शी कार्यवाही करेगा या स्कूल संचालकों को बचायेगा ये कार्यवाही के बाद ही पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!