VOICE OF झाबुआ
योगेश गवरी/ बालू सिंह बारिया
किसान स्वराज संगठन द्वारा सरदारपुर मध्यप्रदेश माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम से ज्ञापन दिया गया जो कि सरदारपुर क्षेत्र की समस्त शाख सहकारी संस्थाओं (सोसायटी) में नगद भुगतान पर खाद वितरण की मांग रखी गई
कि वर्तमान में संपूर्ण प्रदेश सहित सरदारपुर तहसील के समस्त शाख सहकारी संस्थाओं (सोसायटी) परमिट वाले किसानों को खाद दिया जा रहा है परन्तु जिन किसानों का खाता शाख सहकारी संस्थाओं में नहीं है उन किसानों को भी नगद भुगतान पर खाद वितरण प्रारंभ किया जाए। जिससे किसानों को आसानी से खाद मिल सके। किसानों की गेहूं की फसल में सिंचाई चल रही है और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग किसान स्वराज्य संगठन सरदारपुर की ओर से रखी गई सरदारपुर जिला संयोजक अरविंद चौधरी तहसील अध्यक्ष अजय चोयल, जिला महामंत्री डा. कमलेश जाट, जिला मिडिया प्रभारी आविष्कार जाट, तहसील मिडिया प्रभारी और संगठन महामंत्री जगदीश मारु तहसील उपाध्यक्ष सुनील परमार आदि उपस्थित थे यह जानकारी अजय चोयल द्वारा दी गई।