Homeझाबुआपुलिस प्रशासन की ढिलाई से नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही

पुलिस प्रशासन की ढिलाई से नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही

VOICE OF झाबुआ

थांदला नगर ट्राफिक व्यवस्था पूड रूप से गड़बड़ाई हुई दिखाई दे रही है इस और पुलिस प्रशासन का ध्यान नजर नही आता दिख रहा हे थांदला नगर में सुबह से ही ग्रामीणों का आना-जाना शुरू हो जाता है ग्रामीण अपनी दिनचर्या चलाने के लिए थांदला नगर पर ही आसरित रहते हैं। साथ ही अपनी जरूरत का सामान लेने व काम काज के चलते नगर में आते है। ऐसे में उनके द्वारा वाहन जहां तहा खड़े कर दिए जाते हैं। अधिकतर चौराहे पर चाय की दुकान से लेकर पान की घुमटी,नाशते की दुकानों के आगे जैसे तैसे खडे करने की वजह से कई बार ट्रैफिक जाम की इस्थतिया उत्पन हो जाति है। सब से ज्यादा दिक्कतों का सामना पीपली चौराहे पर आम जनता को करना पड़ता हे जो की सबसे व्यस्त मार्ग है। वहा पर चाय पानी नास्तो की दुकानो के आगे हमेशा टू विलरो को इधर उधर रोड पर ही खड़े कर देने के कारण दूसरे वाहनों को निकलने में दिक्कत आती है। जिस कारण आए दिन यहां ट्रैफिक जाम हो जाता है पुलिस प्रशासन द्वारा यहां पर कई बार चालनी करवाई भी की हे परंतु स्थितियों में कोई बदलाव नहीं है। साथ ही नगर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी ना होने के कारण स्थिति बिगड़ती नजर आ रही हे।

बाई पास होने के बाद भी बड़े वाहन नगर में से होकर गुजरना ट्राफिक की सबसे बड़ी समस्या

थांदला नगर में करोड़ों खर्च कर पुरानी नगर पालिका और पुलिस थाने के बीच से बाईपास निकाला गया है। परंतु उस बायपास का कुछ उपयोग होता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि बड़े वाहन आज भी नगर के अंदर मार्केट में से होकर गुजर रहे हैं जिससे आम जनता को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन एमजी रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति इन बड़े वाहनों की वजह से होती नजर आती है पर पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता यदि बायपास बनाया गया है तो नगर में बड़े वाहन आना प्रतिबंध होना चाहिए परंतु ऐसा नहीं होता नजर आ रहा है अगर पुलिस प्रशासन चाहे तो इन पर लगाम लगा सकती है परंतु उनके द्वारा किसी प्रकार की इन पर कार्रवाई नहीं की जाती है जिस कारण इनके हौसले बुलंद होते जाते हैं और यह नगर में से ही आना-जाना करते नजर आते है कई बार इन बड़े वाहनों के कारण एक्सीडेंट भी हो चुके हैं।

जिब टेंपो बस संचालक भी अपनी मनमानी से नगर में कहीं पर भी खड़े कर देते हैं वाहन

इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नही जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगलिया उठती नजर आ रही है

जीप टेंपो बस संचालक कर रहे अपनी मनमानी इन्हें किसी का डर नजर नहीं आ रहा जीप टेंपो संचालक रोडो पर ही अपने वाहन खड़े कर सवारी भरने का व उतारने का काम कर रहे हैं जिस कारण दूसरे वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस कारण कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जीप चालक द्वारा केपीसीटी से भी अधिक सवारी भरी जाती है पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने से नगर में आते है परंतु किसी प्रकार की इन पर कोई कार्यवाही नहीं जिससे लगता है यह टेंपो संचालकों को पुलिस का पूरा सपोर्ट मिला हुवा नजर आ रहा है।

स्कूल पढ़ने वाले बच्चे गांव से जीबो में आईट साइड लटक कर बोनट पर बैठकर अध्ययन करने थांदला नगर पहुंच रहे हैं ऐसे में दुर्घटना घटित हो जाती है तो इसका जवाब दार कोन होगा पुलिस प्रशासन इस ओर क्यों ध्यान नहीं देती पूरे नगर में स्थिति बिगड़ती जारही है परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती जिसे आए दिन नगर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!