बड़ी खबर
आम आदमी पार्टी के धार जिला अध्यक्ष विजय भाभर का इलाज के दौरान निधन ।
झाबुआ युवा संवाद कार्यक्रम में अपने ओजश्वी भाषण से युवाओं और कार्यक्रताओ में जोश भर दिया था ।
दिलीपसिंह भूरीया
आम आदमी पार्टी के धार जिला अध्यक्ष विजय भाभर की धार हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु सुबह तबियत बिगड़ने से परिवार के लोग इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया है हाल ही में झाबुआ आम आदमकी पार्टी युवा संवाद कार्यक्रम में अपने ओजश्वि भाषण से सभी कार्यक्रताओं में जोश भर दिया था ।उनके निधन पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय , इंद्र विक्रम जीत सिंह रतलाम प्रभारी मुकेश जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव ,युवराज सिंह जी उज्जैन प्रभारी , जयेंद्रजी सोमवंशी युथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष , वीरेंद्र चौहान ,माधवसिंह किराड़े क्षेत्रीय संगठन सचिव एवम झाबुआ अलीराजपुर प्रभारी नवीन अग्रवाल नीमच जिला अध्यक्ष रालू जी मेड़ा जिला अध्यक्ष झाबुआ ,दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर जिला अध्यक्ष, अनवर खान रतलाम जिला अध्यक्ष ,गंगाराम पाटीदार मंदसौर जिला अध्यक्ष और सभी कार्यक्रताओं और पधाधिकारीयो ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह जी ने शोक संदेश में कहा की ईश्वर इस बड़े वज्रपात में परिवार को शक्ति प्रदान करे और पार्टी और हम सभी लोग उनके परिवार के लोगो के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और परिवार के लोगो के लिए हर संभव सहयोग देने की भी बात उन्होंने की ।और उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12, बजे उनके गृह नगर में परिवार की उपस्थिति में किया जाएगा।