नल जल योजना का निरीक्षण करने पहुंचे संबंधित अधिकारीयो के समक्ष उपसरपंच ने कार्य में लापरवाही की खोली पोल
लाबरिया -धार
सरदारपुर तहसील के ग्राम पंचायत लाबरिया मैं चल रही नल जल योजना कि निरीक्षण के लिए नल जल योजना संबंधित अधिकारी चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसमें ग्राम पंचायत लाबरिया मैं कछुए की चाल से चल रहे कार्य को लेकर उपसरपंच नारायण भट्ट द्वारा गांव में चल रहे लापरवाही पूर्वक कार्य को लेकर अधिकारियों के समक्ष खोली पोल वही नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है गांव में पानी की सुविधा को लेकर जनता चिंतित है जिसे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर सुचारू रूप से पानी देने का कार्य किया जाए जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हम ग्राम लाबरिया में जनवरी 2023 तक पूर्ण रूप से नल जल योजना आपके ग्राम में चालू करने के पूरे प्रयास कर रहे हैं वही नाराजगी जताते हुए यह भी बताया कि गांव में स्वच्छता को लेकर आपके वर्करों द्वारा खुदाई की जा रही है जिसमें पूर्ण रूप से मरम्मत नहीं होने से राहगीरों को आने-जाने में कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी शिकायत सुनकर अधिकारियों ने नल जल योजना संबंधित कार्य करने वाले को फटकार लगाई वही कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए