खवासा से अक्षय चौहान/रितिक परमार की रिपोर्ट
खवासा के छात्र पंकज होकम मालवीय (कक्षा १२वी ) का चयन फुटबॉल खेल में विभागीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है । अनुपपुर जिले में आयोजित प्रतियोगिता में आज पश्चिम क्षैत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे।
एथलेटिक्स कि खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में संस्था के छात्र –
१- बण्टी/उदय सिंह ( कक्षा- १२वी ) – ८०० एवं १५०० मीटर दौड़
*२- गोलु/ वरसिंह -( कक्षा-१०वीं ) – १५०० एवं ३००० मीटर दौड़
३ – कलसिंह/प्रताप – (कक्षा १२वीं ) – ५००० मीटर दौड़
४ – गोर्धन/ गलिया – ( कक्षा १० वीं ) – २०० मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।