Homeझाबुआचलो बच्चो उठाओ बस्ता नृत्य पर बच्चो ने खूब तालियां बटोरी

चलो बच्चो उठाओ बस्ता नृत्य पर बच्चो ने खूब तालियां बटोरी

पियूष राठौड़ झकनावदा

बाल दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। उसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा में खेलकूद एवं सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में मनीष कुमट (जैन) व संजय व्यास उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित कर आयोजन का श्रीगणेश किया। बाद शिक्षक हेमेंद्र जोशी द्वारा अतिथियों को माला व जय हिंद का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद बाल दिवस के उपलक्ष में स्कूली बच्चों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में विस्तृत व में बताया। जिसके बाद शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय में शासकीय माध्यमिक कन्या शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कन्याओं द्वारा संयुक्त रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया। इसके साथ ही संयुक्त रूप से समस्त स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा जंगल जंगल पता चला है चड्डी पहन कर फूल खिला है,चलो बच्चो उठाओ बस्ता जैसे गीत पर बच्चों को बहुत लुभाया। इस प्रस्तुति पर बच्चों ने बहुत तालियां बटोरी। जिसके बाद समस्त स्कूल बच्चों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक भी भेंट किया गया।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर कन्या माध्यमिक प्रधानाध्यापक प्रतिभा सोलंकी, आयुषी जोशी, कन्या प्राथमिक से रंजना बर्फा, रंजना भाबर, ज्योति गेहलोत, कन्या आश्रम से कलावती मकवाना,सोनू चौहान, मोनू सोलंकी दीपिका चौहान, शिवानी चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमेंद्र जोशी ने किया। आभार श्रीमती प्रतिभा सोलंकी ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!