पुलिस लाईन झाबुआ में की गई जनरल परेड व बलवा परेड की मॉक ड्रिल
झाबुआ


पुलिस लाइन झाबुआ स्थित परेड ग्राउंड में आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को जनरल परेड रखी गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन द्वारा जनरल परेड का सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।
उसके उपरांत मॉक ड्रिल, बलवा परेड का आयोजन पुलिस लाईन झाबुआ में स्थित परेड ग्राउण्ड में किया गया। अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण का संचालन किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर बलवा ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। जो कोई असामाजिक तत्व शांति बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनको सबक सिखाने के लिए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी झाबुआ सुश्री बबीता बामनिया, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह ठाकुर एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण कर पुलिस परिवार की समस्याओं को जाना