कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत का मेघनगर में हुआ भव्य स्वागत
नगर के राम दल अखाड़ा में दीपावली मिलन समारोह संपन्न
वॉइस ऑफ झाबुआ/मेघनगर
मेघनगर – भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित असंगठित कर्मकार मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश शासन के सुल्तान सिंह शेखावत ने मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए। दीपावली मिलन समारोह की बधाई दी व केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाला लाभ की जानकारी दी इस अवसर पर मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश मेहता सहित कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वही नगर में दो स्थानों पर आयोजित गुरु नानक जयंती की 553 वी जयंती के अवसर पर आयोजित लंगर में पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। आगामी होने वाले गुजरात चुनाव में बड़ौदा प्रभारी होने के नाते नागदा से बड़ौदा जाते वक्त मेघनगर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया। इससे पूर्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने सुल्तान सिंह शेखावत का स्वागत कर विचार विमर्श किया। उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मोहन पुरुषोत्तम प्रजापति ने दी। साथ उन्हीं के द्वारा बताया गया कि विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल, जिला मंत्री मेहर सिंह सोलंकी, सफाई कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गुड्डा चौहान,वनवासी कल्याण ओडिशा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधोसिग भाभर,कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह,जयंत बैरागी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता,ट्रक यूनियन सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।