खेल एवम युवा कल्याण विभाग ने
खेल गतिविधियों का आयोजन किया
Voice ऑफ झाबुआ
मुकेश कुमावत
पिपलौदा। खेल एवम् युवक कल्याण विभाग ने प्रदेश के स्थापना सप्ताह के समापन अवसर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें सीएम राइज स्कूल में हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अशोक निनामा, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश मोगरा तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन अतिथि थे।
खो खो प्रतियोगिता में अभिमन्यु और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अर्जुन हाउस ने बाजी मारी। कर्ण और एकलव्य हाउस दूसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य संजय शर्मा ने खेल गतिविधियों में शामिल बच्चों की सराहना करते हुए, खेल को अनुशासन का प्रतीक बताया। अतिथियों ने सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए। शाला के अंशुल शर्मा ने जिला, संभाग और राज्य स्तर पर सहभागिता की जानकारी दी। खेल एवम् युवक कल्याण विभाग के शाहिद हुसैन ने बताया पूरे सप्ताह में विकासखंड की विभिन्न शालाओं में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन संजय भट्ट ने किया आभार खेल प्रशिक्षक राहुल वर्मा ने माना।