Homeअलीराजपुरसोनी समाज ने की पहल दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के साथ रक्तदान...

सोनी समाज ने की पहल दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

 

दीक्षांत शर्मा जोबट

ब्राह्मण स्वर्णकार समाज जोबट का दीपावली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।
अलीराजपुर में होने वाले बिरसा मुंडा सिकल सेल महाकुंभ से प्रेरित होकर उसी के अंतर्गत रक्तदान शिविर का किया आयोजन किया गया ,जिसमें रक्तदूत की जिला टीम एवं जिला चिकित्सालय प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा ,ग्रामीण क्षेत्र में सिकलसेल पीड़ितों के स्वास्थ्य लाभ की कामना के उद्देश्य से रक्तदान शिविर में युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया ,टीम रक्तदुत के अश्विन नागर ने बताया की ब्राह्मण सोनी समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 19 यूनिट रक्त दान किया गया ,रक्तदान शिविर के पश्चात सभी समाजजनों के बीच दीपावली मिलन एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी द्वारा सम्माननीय महापुरुष बिरसा मुंडा जी के चित्र का पूजन अर्चन कर किया ,इस मौके पर समाज के सभी वरिष्ठजनों ने मंच से सभी रक्तदाताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप से श्री महालक्ष्मी जी की आरती की गई । और सभी समाजजनों ने अन्नकूट प्रसादी का स्नेहपूर्वक आनंद लिया,कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन राजेंद्र सोनी वानप्रस्थी, पद्मा राजेंद्र सोनी, कोमल गोवर्धन सोनी, गायत्री घनश्याम सोनी का माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर समाजजनों द्वारा,सम्मान किया गया ,कार्यक्रम का संचालन आशीष सोनी ने किया , आभार अनिल नंदकिशोर सोनी ने माना ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!