सुशील छाजेड़ नवयुवक परिषद अध्यक्ष बने
नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ
पारा।
शुक्रवार देर शाम मुख्य मार्ग स्थित श्री राजेन्द्र सूरी गुरु ज्ञान मंदिर में अभा श्री राजेन्द्र नवयुवक परिषद के नवीन पदाधिकारियों का चयन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं जैन श्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश तलेसरा, पारा जैन श्री संघ के संरक्षक राजेंद्र कोठारी तथा निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप कोठारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। नवीन पदाधिकारियों में दिलीप कोठारी एवं अनोखीलाल नाहटा को परामर्शदाता बनाया गया। पारा शाखा के अध्यक्ष पद हेतु सुशील सुभाषचंद्र छाजेड़ का चयन किया गया। उपाध्यक्ष सुमन रतनलाल नाहटा, महामंत्री नरेश रतननलाल कोठारी, सह मंत्री रोहित शांतिलाल कोठारी, कोषाध्यक्ष मुकेश मगनलाल पगारिया, सह कोषाध्यक्ष अजीत राजेंद्र कोठारी, शिक्षा मंत्री मौसम भंवरलाल छाजेड़, पर्यावरण मंत्री प्रतीक सुरेश छाजेड़ तथा प्रचार मंत्री समकित जितेन्द्र कोठारी को बनाया गया। वैयावच्च मंत्री के रूप में
मुकेश कांतिलाल भंडारी, अमित मोहनलाल नाहटा, अंतिम श्रीपाल भंडारी, विनीत मोहनलाल नाहटा, ललित संपतराज खिमेसरा, प्रतीक नरेंद्र व्होरा तथा अर्पित सुरेश कोठारी को सर्वानुमति से नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद्र वालचंद कांकरिया तथा अर्पित सुरेश कोठारी उपस्थित थे।