Homeझाबुआनगर में चोरों का आंतक,महीने में 3 बड़ी चोरियो को चोरों ने...

नगर में चोरों का आंतक,महीने में 3 बड़ी चोरियो को चोरों ने दिया अंजाम

 

थांदला – नगर में इन दिनों चोरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है 5 दिन पूर्व सोयाबीन के गोदाम से वाहन में सोयाबीन के 150 कटे बड़े वहान में भरकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था तो शुक्रवार रात थांदला सूतरेटी चौराहे के करीब सूतरेटी रोड पर (तृप्ति आरओ प्लांट के पास) से राजेंद्र पिता गंगाराम राठौड़ की सरिए की दुकान से सरिए चोरी हो गए । राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि उनकी दुकान पर बीती रात दुकान के बाहर सरिये की 20 बारी जिसकी अनुमानित कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच है चोरी हो गए हैं। राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि रात 8 बजे वह दुकान से घर गए थे और प्रातः सुबह 6:00 बजे दुकान पर आने पर उन्हें दुकान के बाहर रखे हुए सरिये नहीं दीखे उसके पश्चात राजेंद्र राठौड़ ने अपने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो व्यक्ति सीसीटीवी कैमरा केबल तोड़ते हुए दिखाई दिए संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा वायर तोड़े गए लेकिन सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं हुआ जिससे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । राजेंद्र राठौड़ ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस थाना प्रभारी कौशल्या चौहान को दी और अपना आवेदन भी थाना प्रभारी को दीया है ।

सरिया चोरी की घटना की शिकायत व्यापारी द्वारा की गई है ।जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा । रात्रि गश्त भी बढ़ा दी जाएगी ।

कौशल्या चौहान
पुलिस थाना प्रभारी थांदला

इससे पहले भी हो चुकी है नगर में चोरी की वारदात

थांदला में बीती रात सरिया की दुकान से चोरी होने की घटना से पूर्व भी नगर में तीन बड़ी चोरी की घटनाओं को चोरों के द्वारा अंजाम दिया गया था । जिसका अब तक जिसका पुलिस सुराग नहीं निकाल पाई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल है आने वाले समय में पुलिस को चोरी की घटनाओं पर लगाम होगी बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान पैदा करती है। वही नगर में हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो गए हैं परंतु उनके मन में से एक भी कैमरा चालू नहीं होने के कारण चोरी की वारदात बढ़ती दिखाई दे रही है नगर में 48 सीसीटीवी कैमरे लगे तो हैं परंतु सिर्फ नाम के लिए और कोई काम के नहीं अप पुलिस प्रशासन इस केस को कितनी जल्दी सोल कर पाती है देखना हे साथी शक के आधार पर पुलिस द्वारा चार व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया है जिसे अभी पूछताछ की जा रही ही है l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!