
संपत धाकड़/कट्ठीवाड़ा
प्रदेश रोजगार सहायक कर्मचारी सगठन के आह्वान पर कट्ठीवाड़ा के रोजगार सहायक अपनी मांगो को लेकर 5 दिन तक सामुहिक अवकाश पर रहेगे, प्रदेश स्तरीय ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारी संगठन मध्य प्रदेश पिछले 5 वर्षों से लगातार वेतन वृद्धि, स्थानांतरण एवं सहायक सचिव के पद पर नियमितीकरण की मांगों को लेकर सरकार से लगातार अपनी मांगों को लेकर मुखर है, मांगे पूरी करने का निवेदन करता आया है आज तक मध्य प्रदेश सरकार ने रोजगार सहायक की मांगों के निराकरण से संबंधित कोई कदम नहीं उठाया है, न हो इस पर चर्चा की जा रही है। सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाए इसलिए प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा के समस्त रोजगार सहायक दिनांक 17 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
सामूहिक अवकाश का आवेदन देने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश तोमर, रवि बामनिया, बलसिंह तोमर, नवलसिंह एवं समस्त रोजगार सहायक उपस्थित थे।