
@अक्षय चौहान खवासा
खवासा। नगर में प्रथम बार बाल पथ संचलन का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें 3 वर्ष से 16 वर्ष तक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता शामिल हुए। पथ संचलन में पूर्ण गणवेश में तिलक लगाकर और हाथों में दंड लेकर चल रहे बाल स्वयंसेवक सभी को आकर्षित कर रहे थे। लोहार मोहल्ले में संकट मोचन मित्र मंडल एवं अन्य द्वारा बाल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
पथ संचलन बामनिया रोड पर स्थित सत्यवीर तेजाजी महाराज के मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ। संचलन के पहले देशभक्ति, राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण बौद्धिक हुआ। प्रार्थना के बाद संचलन शुरू हुआ। जो नगर के बामनिया रोड, लोहार मोहल्ला, निम चौक,राम मंदिर, गणेश मंदिर, बाजना रोड आदि मुख्य मार्गो से होता हुआ पुन: तेजाजी मन्दिर प्रांगण पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस तरह का आयोजन नगर में पहली बार देखने को मिली, पथ संचलन को लेकर छोटे बच्चो में काफी उत्साह देखा गया।।