बीती रात अज्ञात वाहन द्वारा मुख्य चौराहे पर रतलाम से आते और पेटलावद की ओर जाते समय लेफ्ट टर्न मैं स्थित राजश्री रेस्टोरेंट दुकान से सटा हुआ। टेलीफोन के खंभे को तोड़ते हुए छत की मुंडेर को भी क्षतिग्रस्त अज्ञात वाहन ने कर दिया है।
वही बीती रात खवासा नाके पर दो दुकानों के चोरों द्वारा पीछे के रास्ते से पत्रों को तोड़ा गया। जिसमें जगदीश राणा की होटल और बद्री चारेल की पंचर की दुकान को निशाना बनाया गया। पर दुकान के अंदर घुसने का प्रयास चोरों का असफल रहा।
वह इसी सप्ताह मैं बमनिया खवासा के बीच साईं मंदिर का दानपात्र तोड़ कर चढ़ावे के पैसे ले गये। मन्दिर के समिति सदस्य सत्तू ठाकुर ने बताया दो-तीन साल से दानपात्र खोला नहीं गया था। चोरों ने दानपात्र तोड़ का नगदी राशि ले गए।