Homeझाबुआ16 अक्टूबर को राणा पुंजा भील की आदमकद प्रतिमा की स्थापना करेगा...

16 अक्टूबर को राणा पुंजा भील की आदमकद प्रतिमा की स्थापना करेगा आदिवासी समाज

 

झाबुआ जिले अन्तर्गत पेटलावद विकास खण्ड पेटलावद के बामनिया में दिनांक 16/10/2022 रविवार को वीर शिरोमणि राणा पुंजा भील की आदमकद प्रतिमा (गाता) स्थापना तथा सामाजिक सभा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें झाबुआ जिले अन्तर्गत झाबुआ,रानापुर, रामा,मेघनगर,तथा पेटलावद के समस्त आदिवासी समाज के समाजजन एकत्रित होंगे जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन एवं आदिवासी परिवार द्वारा समस्त समाजजनों को सांस्कृतिक परिवेश तथा पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ अधिक अधिक से संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।आदिवासी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये समस्त विकास खण्डों में टीम बना कर प्रचार-प्रसार कर रहे है,आयोजन समिति का अध्यक्ष कपिल भाई डामर को बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!