Homeअलीराजपुरक्या सरकार करेगी अतिथि शिक्षकों की मांगे पूरी...?

क्या सरकार करेगी अतिथि शिक्षकों की मांगे पूरी…?

संपत धाकड़

अलीराजपुर जिले में शिक्षा का स्तर सब से मिलना है यह किसी से छुपा नहीं है, बहुत सारी स्कूल है सिर्फ अतिथि शिक्षक के भरोसे ही चल रही है लेकिन वर्तमान में अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर भोपाल में हड़ताल के लिए निकल चुके हैं आज से अतिथि शिक्षक हड़ताल पर बैठेंगे। हड़ताल के लिए भोपाल रवाना होने के बाद वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता ने स्कूलों में जाकर देखा तो कई स्कूलों में ताले लटके मिले बच्चे बाहर शिक्षक का इंतजार करते पाए गए, अपनी जायज मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक हड़ताल पर है और इस दौरान डिस्प्ले शिक्षक विहीन हो चुकी है।

ये है अतिथि शिक्षकों की मुख्य मांगे

(1) गुरुजीयो की तरह विभागीय परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए।
(2) 12 माह का सेवा कार्य हो
(3) वेतन वृद्धि की जाए।
(4) जो भी अतिथि भूतपूर्व में जिस संस्था में कार्य करता है उसको उसी संस्था में नियमित किया जाए उसे हटाया नही जाए।
(5) सारे अतिथि शिक्षको को नियमित किया जाए।

इन क्षेत्र में रही स्कूलें बंद….

12 अक्टूबर से सामूहिक हड़ताल पर जाने से कट्ठीवाड़ा ब्लॉक की अतिथि शिक्षकों के भरोसे चलने वाली स्कूले रही बंद…

प्रा वि बड़ाखेड़ा, प्रा वि कोल्यारी, प्रा वि छोटी केवड़ी, बड़ी केवडी, प्रा वि नानी बडोई, प्रा वि पटेल फलिया बड़ाखेड़ा, प्रा वि धक्कापुरा आदि स्कूले बंद रही।

चांदपुर संकुल में बंद स्कूल रही

1. Ps पानीडुंग्ला फलिया अकोला
1. खेड़ा फलिया अकोला
3. Ps आमली फलिया अर्थी
4.ps माफीदार फलिया आगलगोटा

इसी तरह पूरे जिले में अतिथि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने की वजह से स्कूल बंद रहेगी बच्चे स्कूल के बाहर आकर शिक्षकों का इंतजार करते दिखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!