HomeUncategorizedरावण दहन देखने के लिए आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या मे ग्रामीण...

रावण दहन देखने के लिए आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन शामिल हुए

रावण दहन देखने के लिए आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन शामिल हुए
========================
योगेश गवरी
========================
नगर विजयादशमी पर्व परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया ग्राम पंचायत द्वारा 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया गया जो शाम 3:00 बजे ट्राली में रखकर जेसीबी की सहायता से स्कूल मैदान में खड़ा किया गया खड़ा करते ही बच्चों में कोतूहल मच गया। शाम 7:00 बजे राम लक्ष्मण हनुमान की झांकी निकाली गई ग्रिड परिसर में स्थित शमी वृक्ष की पूजा पंडित गिरिराज व्यास द्वारा कराई गई। दहन के पूर्व मैदान में रंगीन आतिशबाजी के साथ स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा 20 मिनिट का स्टेज प्रोग्राम रखा गया। जिसमें स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता को लेकर बताया। अखाड़ो दलों ने हैरतअंगेज करतब भी बताये। सदर बाजार, तिजोरी गली, सिर्वी मोहल्ले में भी बच्चो ने मिनी रावण भी बनाकर, अपने अपने चौराहे पर दहन कियाजमकर आतिशबाजी की गई। पंचायत की निर्धारित समय सीमा पर कृषक वर्ग के खेतों पर से आने के बाद रावण दहन किया गया। रिंगनोद, उंडेल, भिलखेड़ी, नयापुरा, लिमड़ीपड़ा, रतनपुरा के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर रावण दहन देखा और सराहना की। मैदान के बाहर मेला लगा जिसमे खाने पीने की वस्तुओं की दुकानें लगी। दहन के बाद ग्रामीणों ने मंदिरो में दर्शन कर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!