@Voice ऑफ झाबुआ @वॉइस ऑफ झाबुआ
अलीराजपुर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा अलीराजपुर के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा कियोस्क सेंटर संचालक कर्ता द्वारा आदिवासी ग्रामीण मांधु पिता चमरिया निवासी कोटबू के देना बैंक के खाते से कपिल धारा कुवे के 30000 रुपए बिना बताए आहरित कर लिए ।घटना दिनांक 26.09.2022 को कपिल धारा कुआ योजना की राशि खाते में जमा हुई थी जिसकी जांच हेतु माधु करवाने कियोस्क आया था की जो कियोस्क संचालक नीलेश गुप्ता और उसकी पत्नी सपना गुप्ता ने बिन बताए ही निकाल ली और जब में 27 तारिक को अन्य कियोस्क पर गया तो उसने आपके खाते से 30000हजार रुपए कियोस्क संचालक ने निकाल लिए ऐसा बताया । में वापस कियोस्क गया परंतु दूसरे दिन चुनाव कि वजह से कियोस्क बंद था ।तब में बैंक गया जिससे बाद पता चला की मेरे खाते से रुपए निकाल लिए गए है।मुझे पता चला है की वह पहले भी कई आदिवासी अनपढ़ ग्रामीणों से धोखाधड़ी कर चुका है। मेने जिला कलेक्टर अलीराजपुर को की ओर कार्यवाही के लिए आवेदन किया है और ब्रांच मेनेजर अलीराजपुर बैंक ऑफ बड़ौदा को सूचित भी किया है ।