Homeअलीराजपुरभाभराऊर्जा संरक्षण हेतु उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र छात्राओं ने...

ऊर्जा संरक्षण हेतु उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र छात्राओं ने शपथ ली।

चंद्रशेखर आजाद नगर, दिलीपसिंह भूरिया

नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में ऊर्जा विकास निगम की पहल पर ऊर्जा संरक्षण हेतु सभी छात्र-छात्राओं को विद्युत ऊर्जा बचाने हेतु शपथ का आयोजन प्रार्थना सभा के दौरान किया गया.
इष अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई| संस्था प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से ऊर्जा विकास निगम द्वारा चला जा रहे ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालय व कार्यालयों में ऊर्जा बचाने हेतु सामूहिक शपथ की अपील की गई हैं| हम सभी को शपथ लेकर ऊर्जा संरक्षण के तहत् विद्युत ऊर्जा को बचाने के लिए अपने-अपने स्तर पर दायित्व को समझना होगा ।घर में हो या कार्यालय में आवश्यक होने पर ही विद्युत उपकरणों,लाईटों पंखों का आवश्यकता अनुसार उपयोग कर ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा का संरक्षण करना होगा।शपथ अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्रा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!