योगेश गवरी
नगर मे दिनांक 23 सितंबर 2022 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद मे मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के द्वारा मोतियाबिंद कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिनको मोतियाबिंद की शिकायत हो वह प्रातः 11:00 प्राथमिक स्वास्थ्य में रिंगनोद में आकर के निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन जीवन ज्योति नेत्र चिकित्सालय मेघनगर में निशुल्क किया जाएगा।
एवं जो बुजुर्ग माता-पिता है उन्हें प्रोत्साहित करें एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद, समय पर उपस्थिति देकर अपनी आंखों की जांच करा कर दिनांक 23 को ही मेघनगर के लिए भेजा जाएगा जहां पर आप का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। अतः समस्त महानुभाव से मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन निवेदन करता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उक्त महा अभियान में अपना योगदान देवें। एवं आंखों की रोशनी पुनः प्राप्त करने के लिए नया जीवनदान देवें।
खंड चिकित्सा अधिकारी महोदय सरदारपुर
मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद
अध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन जिला शाखा धार यह कार्यक्रम संपन्न करवाया जाएगा