क्या कांग्रेस की बनने जा रही है जोबट नगर परिषद….?????
क्या भाजपा में अध्यक्ष के दावेदार की वार्ड में हो रही है हार…???
कांग्रेस ने अभी नही किया अध्यक्ष दावेदार का चेहरा आगे…
क्या खुशबू बबलू होंगे दावेदार…??
निलेश डावर अलीराजपुर
नगर पंचायत के चुनाव में घमासान जारी है दोनो दल दमखम के साथ चुनावी मैदान संभाल रहे है, कांग्रेस के अंदर गुटबाजी है राष्ट्रीय पार्टी होते हुए भी दो वार्ड पर प्रत्यासी नही उतार पाई, दोनो वार्ड में कांग्रेस के दूसरे गुट के उम्मीदवार निर्दलीय लड़ रहे है… जो हो सकता जीते तो परिषद बनाने में मुख्य रोल भी निभा सकते है, अभी तक कांग्रेस का अध्यक्ष दावेदार कोन होगा चेहरा सामने नही है, भाजपा में वही पुराना चेहरा रमिला दीपक चौहान को रिपीट किया गया है, गलियारों में चर्चाएं है रमिला दीपक चौहान के सामने चुनाव लड़ रही खुशबू बबलू इस बार मैदान फतह करेगी, भाजपा इस बार जोबट परिषद अपने हाथों से गंवा सकती है, कांग्रेस सूरपाल अजनार का चेहरा दिखाकर चुनावी मैदान में है, लेकिन एक नही है कयास लगाए जा रहे है नगर परिषद की सरकार बनाकर सुरपाल अजनार विधानसभा चुनाव 2023 में दावेदारी पेश कर सकते है।