Homeधाररिंगनोदसमाज की गौरव तमन्ना चौधरी का मध्यप्रदेश की अंडर 19 महिला क्रिकेट...

समाज की गौरव तमन्ना चौधरी का मध्यप्रदेश की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में चयन (MPCA) में हुआ

योगेश गवरी

नगर के समीप रतनपुरा गांव से सिर्वी श्री लक्ष्मणजी श्री ओंकारलालजी सिर्वी की सुपुत्री तमन्ना काग का एम.पी.सी.ए. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन महिला क्रिकेट अंडर-19 में चयन रविवार शाम 18 सितंबर 2022 हो गया है, तमन्ना काग का पिछले महीने 24 अगस्त 2022 को मध्यप्रदेश की अंडर19 कोचिंग केम्प के सम्भावित महिला खिलाड़ियों में चयन हुआ,उसके बाद इनका केम्प मुरैना जिले में लगा,आखिर बेटी तमन्ना काग की मेहनत और लगन से कल मध्यप्रदेश की 15 खिलाड़ियों की सूची में चयन हुआ। तमन्ना काग की प्रारंभिक शिक्षा व खेल decent स्पोर्ट्स क्रिकेट अकैडमी राजगढ़, और अभी वर्तमान में श्री रमेश भाटिया क्रिकेट फाउंडेशन क्लब इंदौर से तैयारी कर रही है,तमन्ना काग के कोच यूनुस शेख और हिमांशु बैरागी की देखरेख में कोचिंग हो रही है।
सिर्वी समाज मे खुशियों का माहौल बन गया है, तमन्ना काग के बडे भाई जयसूर्या चौधरी ने बताया कि पिछले महीने उषाराजे होल्कर स्टेडियम इंदौर में 2 अगस्त से 21 अगस्त के अंडर 19 और अंडर 16 के चयन के लिए केम्प लगा था* । जिसमें धार जिले के छोटे से गांव रतनपुरा से तमन्ना सीरवी का 16 वर्ष की आयु में म प्र अंडर19 महिला की टीम में चयन हुआ। अब *तमन्ना काग मध्यप्रदेश से टी- 20 टूर्नामेंट अहमदाबाद शहर खेलने के लिए रवाना होगी जहा ये क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2022 तक खेली जाएगी,इसके पहले प्रक्टिस तैयारियां के लिए इंदौर में मध्यप्रदेश अंडर19 महिला क्रिकेट टीम का 21 सितंबर से शुरू होगा जो 28 सितंबर तक चलेगा*, गांव में हर्ष का माहौल है
बहुत बहुत बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं हमारे लिए गौरवांवित पल है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!