राजगढ़
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पर्यवेक्षक रीना कटारा के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 21 पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशात बानो व साहयिका कालीबाई द्वारा आंगनवाड़ी हितग्राही को घर जाकर ग्रहभेट दी गई, गर्भवती धात्री माता किशोरी बालिका व बच्चों को तिरंगा भोजन के बारे में समझाया गया पौष्टिक भोजन हमारे लिए कितना अति आवश्यक है साथ ही हितग्राहियों को पौष्टिक भोजन स्वच्छता स्वास्थ्य कुपोषण के बारे में जानकारी दी।