Homeझाबुआनीम चौक मित्र मंडल के तत्वाधान में सांस्कृतिक आयोजन संपन्न

नीम चौक मित्र मंडल के तत्वाधान में सांस्कृतिक आयोजन संपन्न

झकनावदा/पेटलावद:- नीम चौक के राजा मित्र मंडल के तत्वाधान में 7 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा राजेश कांसवा ने नीम चौक के राजा गणेश जी की महा आरती उतार कर लाभ लिया। जिसके बाद सांस्कृतिक आयोजन का श्रीगणेश किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती देव कुवर पडियार, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, समाजसेवी नरेंद्र कोठारी, श्रीमती नेहा राजेश कांसवा, वरिष्ठ पत्रकार शैतान मल कुमट, वरिष्ठ पत्रकार गुरु देवेंद्र बैरागी, शिक्षक राकेश मग उपस्थित रहे। समस्त उपस्थित अतिथियों का नीम चौक के राजा मित्र मंडल के द्वारा माला पहनाकर अतिथि सत्कार किया गया।

*नन्हे बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति*

सरस्वती शिशु मंदिर, मानस एक्टिविटी अकैडमी, श्री कंचन मेमोरियल, शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय, जीपीएस, ग्लोबल स्कूल सहित कई अन्य बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। यह आयोजन देर रात तक चला। हर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार भी भेंट किया। वही कंचन मेमोरियल एकेडमी स्कूल एवं मानस एक्टिविटी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा श्री हनुमान चालीसा का गायन पाठ भी किया गया जिस पर श्रोता जय सियाराम के नारों को लगाते नजर आए।

*यह रहे विजेता*

समूह नृत्य में एम जे ग्रुप ने प्रथम स्थान,जयेश ग्रुप ने द्वितीय एवं तमन्ना ग्रुप डांस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तो वही एकल नृत्य में दीपिका सौराना ने प्रथम,सैली कोठारी ने द्वितीय व आराध्या राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता बने। इसके साथ ही फैंसी ड्रेस में विहान बरफा प्रथम,कनक मिस्त्री द्वितीय एवं मितांश कुमट तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता बने।

इनका रहा सराहनीय सहयोग

इस सफल आयोजन में शिक्षक हेमेंद्र जोशी,रंजना बरफा,मोनू सोलंकी,आदित्य राठौर,श्रीमती सीमा जैन,शिल्पा सोनी,लक्की विश्वकर्मा,किट्टू गेहलोत,ज्योति राव आरती मिस्त्री,नैना मिस्त्री,निक्की बैरागी,शिवानी चौहान,जगपाल सिंह राठौर,मितेश कुमट,नमन पालरेचा,अमन पालरेचा,मुदित जैन,लक्षित भांगू,प्रथ्विराज,दीपू राठोड़,तरुण बैरागी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट (जैन) ने किया। आभार जगपाल सिंह राठौर ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!