
योगेश गवरी
नगर चल रहे ऐतिहासिक गणेशोत्सव में गणेश की आरती के साथ भारत माता की महा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्राम गौरव सम्मान किया गया बाहर से आए हुए गए अतिथियों अतिथियों का सम्मान साफा बांधकर सम्मानित किया गया और अतिथियों को हिंदू उत्सव समिति के द्वारा पुरस्कार स्वरूप उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया भारत माता की आरती में नगर के आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जिसमें जिले के सांसद छतर सिंह दरबार, आर एस एस के विभाग प्रचारक अंकित गज केश्वर, प्रदेश महामंत्री जगदीश पटेल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसूर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान,एसडीओपी राम सिंह मेडा,नेहा मौर्य, जिला जनपद सदस्य गायत्री पुरोहित, विशेष अतिथि के रुप में पधारे जो हमारे नगर के लिए गौरव की बात,नगर के गौरव दिलीप चंडालिया वास्तु शास्त्र के इंजीनियर है,डॉक्टर अर्जुन भायल, डॉक्टर कमल लछेटा हमारे नगर के गौरव लेफ्टिनेंट प्रथम चौधरी का भी सम्मान किया गया भारतीय हिंदू संस्कृति को जीवित रखने वाले समाजसेवी प्रतिदिन जो प्रभात फेरी निकालकर दिन की शुरुआत भक्तिमय माहौल से शुरुआत करते हैं ऐसे नगर के गौरव का नगर तहे दिल से आभार मानती है नगर की सुबह की शुरुआत भक्तिमय भजनों के साथ दिन की शुरुआत होती है इसमें सीरवी समाज की मातृशक्ति भी भक्तिमय भजनों के साथ दिन की शुरुआत करती है यह नगर के लिए एक गौरवान्वित बात है की मातृशक्ति भी हर क्षेत्र में आगे रहती है इसी कड़ी में नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएं अर्चना शांतिलाल गहलोत, यशी संजय बैरागी आदि का सम्मान किया गया कार्यक्रम की अगली कड़ी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत यशविनी पब्लिक स्कूल द्वारा गणेश स्तुति के साथ शुभारंभ हुआ ज्योति विद्यापीठ स्कूल विडम एकेडमी स्कूल लक्ष्य सेंट्रल स्कूल राजगढ़ ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल आदि के द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें लक्ष्य सेंट्रल स्कूल द्वारा स्कूल के द्वारा बेटी बचाओ बेटी अभियान के अंतर्गत एक आकर्षक प्रस्तुति दी गई जिसमें बेटी है तो कल है के नारे के साथ एक आकर्षक रंगारंग प्रस्तुति दी गई इसके माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि की बेटी है तो कल है इस नाटक मंच के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया की बेटी देश का भविष्य होती है अगर बेटी नहीं है देश का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता है आज बेटी देश के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है बेटी नहीं तो कल नहीं इसके बाद अंतिम प्रस्तुति ज्योति विद्यापीठ के बालक बालिका के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर को स्वच्छ बनाने के लिए एक आकर्षक प्रस्तुति दी गांव नगर स्वच्छ होगा तभी तभी भारत नई ऊंचाई को प्राप्त कर पाएगा साफ-सफाई को लेकर एक आकर्षक प्रस्तुति देकर आमजन को यह बताने का प्रयास किया जहां-तहां कचरा नहीं फेंकना चाहिए जाता पाउच वगैरह खाकर थूक देते हैं गांव नगर में गंदगी फैलती है जिसे कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भय बना रहता है अगर हमें नगर को स्वच्छ करने में लगे रहेंगे तो हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हर गांव नगर स्वच्छ रहे ऐसा का रूप तभी ले सकता है जब हर गांव हर नगर के प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता की संकल्प लेकर कर पाएंगे तभी हमारा भारत स्वच्छ बन पाएगा रंगारंग नाटक के माध्यम से छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने सभी ने स्वच्छता की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया वही कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सेठिया व आभार ईश्वर मिस्त्री ने माना।