Homeअलीराजपुरबड़ी घटना के इंतजार में प्रशासन

बड़ी घटना के इंतजार में प्रशासन

 

दीक्षांत शर्मा जोबट

नगर की दुर्दशा तो इतनी भयानक हो गई है कि आये दिन चार पहिया वाहन में बेठक व्यवस्था को कोने में रख बेखोफ तरीके से वाहन चालकों द्वारा वाहन चलाये जा रहे है चार पहिया वाहन में बेठक व्यवस्था से अधिक स्कूली छात्रों एवं आस पास के ग्रामीणों को बिठा कर ले जाया जाता है । कही प्रशासन की नादानियों का भुगतान इन बच्चो को न करना पड़े , इन वाहन चालकों पर कार्यवाही कब होगी या फिर ये छोटे मोटे चालान दे कर बच्चो की जान के साथ खिलवाड़ करेंगे , या फिर बड़ी घटना का इंतजार कर रहा प्रशासन , यहाँ तो ट्रैफिक व्यवस्था भी लाचार पड़ी है वाहन चालक बेखोफ हो कर बीच रास्ते मे ही वाहन खड़ा कर चले जाते है और आंम आदमी परेशान होता है आये दिन नगर के प्रमुख रास्तो पर जाम लग जाता है ओर तो ओर बेखोफ बाइकर्स भी अधिक गति में वाहन चला रहे है बाइकर्स के कारण रहवासियों में डर का माहौल रहता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!