Homeझाबुआनिकाय निर्वाचन की बढ़ने लगी सरगर्मी

निकाय निर्वाचन की बढ़ने लगी सरगर्मी

राणापुर

नगर परिषद निर्वाचन के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है ।नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है।तीन दिन में 15 वार्डो के लिए 102 नामांकन पत्र लोगो ने लिए है।इसे देखते हुए लोगो के चुनाव लड़ने को लेकर उत्साह का पता चल रहा है।उधर दावेदार भाजपा और कांग्रेस से टिकिट की दावेदारी भी कर रहे है।टिकिट के भाजपा में ज्यादा मशक्कत हो रही है।यहाँ कुछ वार्ड को छोड़कर अधिकांश वार्डो में टिकिट के लिए बहुत सारे दावेदार होने से पार्टी को काफी माथा पच्ची करनी पड़ रही है।

भाजपा का वार्ड सर्वे पूरा,कांग्रेस अब हो रही संगठित

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी को प्रभारी बनाया है।मंडल अध्यक्ष किर्तिश राठोड़ ने बताया कि गंगाखेड़ी ने 15 वार्डो में कार्यकर्ताओं ,आमजन व दावेदारों की बैठक लेकर उनमें मिले फीडबैक के आधार पर सभी दावेदार की सूची तैयार कर ली है।यह सूची जिला कोर कमेटी को भेजी जा रही है।गुरुवार शाम तक या शुक्रवार तक भाजपा की अधिकृत सूची आ सकती है।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की आपसी नाराजगी व अबोला सांसद गुमानसिंह डामोर की पहल पर दूर हो गया है।जिससे पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।भितरघात की सम्भावना खत्म होने के बाद मंडल अध्यक्ष राठौड़ ने 15 ही वार्डो में भाजपा की जीत का परचम लहराने का दावा किया है।
उधर कांग्रेस चुनाव में उतरने के पूर्व संगठित होने का प्रयास कर रही है।विधायक कांतिलाल भूरिया ,जिला ध्यक्ष निर्मल मेहता युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की उपस्थिती में कांग्रेस के बागी नेता पुनः एकजुट हुए।जिला पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी का ब्लाक अध्यक्ष पद छोड़कर अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ाने वाले कैलाश डामोर पुनः भूरिया गुट से हाथ मिला लिए है।इसके बाद कैलाश डामोर के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस नगर परिषद चुनाव कैलाश डामोर के नेतृत्व में ही लड़ेगी यह तय हो गया है।एक दो वार्डो को छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी लगभग तय हो जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!