रिंगनोद, योगेश गवरी
नगर के बस स्टैंड सोसाइटी प्रांगण में हिन्दू उत्सव समिति द्वारा 12 फिट ऊँची रिंगनोद के राजा गणेश की प्रतिमा स्थापित की। जानकारी देते हुए समिति के विनोद पटेल ने बताया कि महाआरती के लिये प्रतिदिन 21 परिवारो सहित श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा व भगवान गणेश की आरती उतारी जा रही हैं। इसी के तहत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगे। जिसको लेकर शुक्रवार को समिति द्वारा आमंत्रण पत्रिका का विमोचन ग्रामीणों के साथ किया गया। पत्रिका में गणेश उत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई हैं। जिसमे 4 सितंबर को मलखम का प्रदर्शन कार्यक्रम, 6 सितंबर को भगवान के झूलो का पूजन एवं अखाड़ा दलो का सम्मान, 7 सितंबर को भारत माता की आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 8 सितंबर को समरसता महायज्ञ का आयोजन, अनंत चतुर्दशी को 5100 लड्डूओ का महाभोग एवम महाआरती का आयोजन किया जावेगा। इस गणेश उत्सव में शामिल होने के लिये जिले सहित नगर में पांच हजार से अधिक पत्रिका का वितरण कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जावेगा।