HomeUncategorizedसड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में पुलिस अधीक्षक झाबुआ अरविंद तिवारी के निर्देशन पर पुलिस टीम द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निबंध व चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 400 छात्र-छात्राओं के बीच पुलिस अधीक्षक झाबुआ अरविंद तिवारी द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी। व साथ ही भविष्य में अपने करियर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। अभियान में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, बिना लाइंसेस वाहन नहीं चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम को यातायात प्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर, उनि रामसिंह मालवीय द्वारा संबोधित किया जाकर स्वयं एवं परिजनों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात मोबाइल द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात के नियमों के फ्लेक्स लगवाए गए। जिसमें सूबेदार विजेंद्र मुजाल्दे, सउनि रामलाल सिंगार, सत्येंद्र पांडे, प्रधान आरक्षक लल्लू सिंह, किरण, ईश्वर सिंह, आरक्षक संतोष, दिलीप, सुरेंद्र, महिला आरक्षक, पिंकी, दुर्गेश, मीरा का सराहनीय योगदान रहा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!