रायपुरिया में गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई है कि युवा छोटी-छोटी बातों को लेकर एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। पुलिस का कोई भी खौफ नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है झाबुआ चौराहा पर। वहां बड़ी संख्या में सब्जी मार्केट लगा हुआ रहता है लेकिन इसके बावजूद कुछ युवाओं ने वहां एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रूप में घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में जानकारी देते हुए प्रवीण सिंह कुशवाह गांव नई कांलोंनी रायपुरिया ने बताया बताया कि सतीश पवार एवं अजय शर्मा दोनों व्यक्ति आय और गाड़ी स्टैंड खड़ी करते समय उन्हें मार्केट में झाबुआ चौराहा पर मारकुट करने लग गई अपनी दुकान से मोटरसाइकिल से नाश्ता लेने जा रहा था। जैसे ही प्रवीण को कुछ युवाओं ने उसका मोटरसाइकिल रोक लिया और उसे गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो उक्त युवाओं ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल ने बताया कि उसने भाग कर थाने पर पहुंच कर अपनी जान बचाई।