
सुनिल डामर बामनिया
बैंक ऑफ बडौदा का 115 वां स्थापना दिवस बामनिया शाखा में विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शाखा के वरिप्ठ प्रबन्धक दिलीप मालवी द्वारा ग्राहकों और खाताधारकों को बैंक की ओर से दी जा रही विभिन्न प्रकार की सेवाओं के बारे में बताया गया।उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बडौदा की स्थापना वर्प 1908 में महाराज सयाजीराव गायकवाड तृतीय ने गुजरात के मांडवी बडौदा में की थी।बैंक पिछले 115 वर्षाें से देश भर में हजारों शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को अनेक प्रकार की सेवाऐं दे रहा है।बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक मित्र के रूप में कार्य करने वाले सभी बीसी साथियों को श्रेष्ठ कार्य के लिए उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न जानकारियां भी दी गई । साथ ही बेहतर कार्य सम्पादन हेतु प्रेरित किया गया ।आयोजन में बैंक प्रबंधक दिलीप मालवी,सहा.प्रबन्धक हरिओम पाटीदार,ऋपि दुबे,रामकेश मीणा,प्रभात हाडा,दीक्षा भटनागर,आदि बैंक स्टॉफ के साथ बैंक मित्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।बैंक स्थापना दिवस को लेकर बैंक की बामनिया शाखा में आकर्षक साज-सज्जा की गई ।बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक दिलीप मालवी के हाथों केक काटकर बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया एवं उपस्थित सभी ग्राहकों खाताधारकों बीसी साथियों आदि को मिठाई भी प्रदान की गई।