मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया । फिलहाल चुनाव तारीखों का ऐलान के बाद से नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर जारी है जिसके चलते थांदला में तहसील कार्यालय व जनपद पंचायत कार्यालय के आस पास की चाय की दुकान पर ग्राहकों की तादाद बढ़ गई है । वही नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले चुनाव उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज को पूरा करने के लिए फोटोकॉपी करवाने में लगे है जिसके चलते फोटोकॉपी दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिल रही है ।
वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत चुनाव में राजनीति अपने चरम पर जाने की तैयारी पर है जिसके चलते अब कही भाजपा के ग्रामीण नेता हैं तो कही कांग्रेस के ग्रामीण नेता अपने मतदाताओं चाय की दुकान पर बिठाकर चाय पिला रहे। कहीं चाय की दुकान पर कोई अपनी सरपंच की दावेदारी पेश करने की तैयारी में है तो कोई जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। कोई नेता बाज़ार में आए ग्रामीणों से पूछ रहा के की अनाज मिला के नही ,तो कोई पूछ रहा है वृद्धा पेंशन मिल रही या नहीं, जो भी हो चाय की दुकानों पर नेताओं के बैठने से थांदला व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक देखने मिल रही है।
क्या कहते हैं नागरिक
नरेंद्र भूरिया ने बताया कि अभी पंचायत चुनाव आ गए हैं सभी नेता हम से मीठी-मीठी बातें करते हैं क्योंकि उन्हें हमसे अभी वोट देना है वोटिंग हो जाने के बाद कोई भी इतनी मीठी बातें नहीं करता ।
कमलेश डामोर ने बताया कि अभी नेता लोग हमें अपनी बातों से पटा रहे हैं कि हम उनको ही वोट दें लेकिन हम अच्छे व्यक्ति को ही वोट देंगे जो हमारे गांव का विकास कर सके ।
चाय की दुकान वाले क्या कहते है
चाय दुकान की दुकान वालो अनिल ननोलिया बताते है की पंचायत चुनाव की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के नेता बाजारों में चाय की दुकान पर बैठे रहते हैं । बाकी व्यापार का तो पता नहीं लेकिन हमारी चाय का धंधा अभी अच्छा चल रहा है। पंचायत चुनाव में चाय की दुकान पर बढ़ती भीड़ को देख नई चाय की दुकानें भी खुलती दिखाई दे रही है।