HomeUncategorizedप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मूर्तियों का नगर भ्रमण भव्य स्वागत अंतिम...

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मूर्तियों का नगर भ्रमण भव्य स्वागत अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ नगर चौरासी का आयोजन हुआ

 

 

योगेश गवरी

क्षत्रिय सीरवी समाज द्वारा भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत छठे दिन भगवान श्री रामदेव बाबा वीर तेजाजी महाराज और शिव परिवार श्री शीतला माता की भव्य शोभायात्रा नगर से दोपहर 1:00 बजे से निकाली गई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली जिसमें नगर के सभी जाति समाज के लोगों ने घरों के आंगन में आकर्षक रंगोली बनाई गई जो आकर्षक लग रही थी इस शोभायात्रा में आगे वीर तेजाजी व बाबा रामदेव का रूप धारण कर दो युवक घोड़े पर बैठे हुए थे इस शोभायात्रा में बालिका व महिलाएं विशेष परिधान पहने हुए आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दे रही थी आकर्षक रथ पर भगवान की मूर्तियों को विराजित किया गया वही दूसरे रथ पर बालीपुर धाम संत श्री योगेश जी महाराज रथ पर विराजित है जो पुष्प के साथ चॉकलेट रूपी प्रसाद की वर्षा कर रहे थे ग्रामीण जन उसे प्रसाद रूप ले रहे थे तीसरे रथ पर यज्ञ आचार्य चेतन व्यास एवं प्रवीण शर्मा रथ पर विराजित थे गजराज की सवारी भी आकर्षक का केंद्र रही इस भव्य शोभायात्रा में आसपास क्षेत्र के क्षत्रिय सीरव समाज 10 से अधिक गांवों के लोग इस भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए इस शोभायात्रा में सभी जाति समाज के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया इस शोभा यात्रा का योग माया गेट पर क्षत्रिय सीरवी समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया इसी कड़ी में श्री रविदास समाज द्वारा भी स्वागत अभिनंदन व सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत व स्वल्पाहार रसना का वितरण किया गया वही शोभायात्रा का समापन तेजाजी चौक पहुंच कर महा आरती और महा प्रसाद वितरण किया गया अंतिम दिन पूर्णाहुति और मूर्ति स्थापना के साथ नगर चोरियासी का आयोजन हुआ जिसमें सभी जाति समाज के लोग इस महा प्रसादी का लाभ लिया और अपने जीवन को धन्य बनाएंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!