Homeरतलामभाजपा तथा पिछड़ा मोर्चा ने पात्रता पर्ची वितरित की

भाजपा तथा पिछड़ा मोर्चा ने पात्रता पर्ची वितरित की

 

 

@Voice  ऑफ  झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी दिनदयाल मंडल तथा पार्टी के पिछड़ा मोर्चा मुखर्जी मंडल द्वारा अलग-अलग स्थानो पर लगभग 120 पात्र हितग्राहीयों को पात्रता पर्ची का वितरण भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, तथा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन टाक की उपस्थिति मे किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पात्रता पर्ची के हितग्राही योजना के अंतर्गत 5 से लेकर 30 किलो तक राशन प्राप्त कर सकेंगे। जिसमे गेहूं , चावल , दाल , नमक तथा केरोसिन सहित अन्य सामग्री शामिल है।पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम मे मयूर पुरोहित तथा चेतन टाक के अलावा भाजपा मंडल महामंत्री  धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा , महिला मोर्चा सोशल मीडिया जिला प्रभारी श्रीमती सारिका दीक्षित, भाजपा मंडल मंत्री सुश्री जयश्री राठौर, राजेंद्र  चौहान , संजय पांचाल, राजेश, मुकेश , आशीष , निर्मल , किरण तथा कैलाश सहित अन्य कार्यकर्ता तथा हितग्राही उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!